भोपाल । नगर निगम भोपाल द्वारा सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध कब्जों को हटाया और छत ठेले, फोल्डिंग टेबल, गन्ने की चरखी, टेबल, बेंच, कुर्सी, लोहे की बड़ी गुमटी सहित कई सामान ज़ब्त किए।
किन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई?
मित्तल कॉलेज रोड, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 06, बरखेड़ा पठानी चौराहा, साकेत नगर, एम्स हॉस्पिटल, भानपुर ब्रिज, विदिशा रोड, जुमेराती गेट, भोपाल टॉकीज से लक्ष्मी टॉकीज तक, कोतवाली, बुधवारा, एमपी नगर, आईएसबीटी, अशोका गार्डन, कोलार डीमार्ट, शाहपुरा, लिंक रोड 01, 02, 03 सहित कई इलाकों में अभियान चलाया गया।
क्या-क्या सामान जब्त किया गया?
03 छत ठेले
03 फोल्डिंग टेबल
01 गन्ने की चरखी
02 टेबल
02 बेंच
04 कुर्सियां
01 लोहे की बड़ी गुमटी
अन्य अतिक्रमण सामग्री
नगर निगम की सख्त चेतावनी
पुनः अतिक्रमण करने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। निगम ने दुकानदारों और फुटपाथ व्यापारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
भोपाल नगर निगम का अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन, सार्वजनिक स्थलों से हटाए अवैध कब्जे
