State

भोपाल ब्रेकिंग: MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर, डीएसपी पर 13 महिलाएं चयनित

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार प्रदेश के पन्ना जिले के अजीत मिश्रा ने टॉप स्थान हासिल किया है। अजीत के पिता किसान और मां गृहिणी हैं। वर्तमान में अजीत मिश्रा 2022 बैच के तहत नायब तहसीलदार पद पर मैहर में पदस्थ हैं।

रिजल्ट में सागर के यशपाल स्वर्णकार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है और वे डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए हैं। वहीं टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि टॉप 5 सभी पुरुष उम्मीदवार रहे। इस बार महिला अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस विभाग (डीएसपी पद) पर 13 स्थानों पर सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार 229 पदों पर चयन हुआ है, जिनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। वहीं, दमोह के अभिषेक जैन, जो पहले डीएसपी के पद पर थे, अब डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए हैं, जो प्रशासनिक सेवा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रिजल्ट जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, खासकर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले अभ्यर्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि लगन और परिश्रम से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Related Articles