भोपाल । महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए थाना हबीबगंज पुलिस ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह आयोजन एक्शनएड एसोसिएशन (वन स्टॉप सेंटर), यूथ फॉर सेवा और बीएसएसएस सोशल वर्क डिपार्टमेंट के सहयोग से 10 नंबर मार्केट और श्याम नगर बस्ती में किया गया।
नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश
10 सदस्यों की टीम ने रोजमर्रा की चुनौतियों को नाटकीय रूप में प्रस्तुत कर साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के उपाय बताए। महिला सुरक्षा, साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सेल्फ-डिफेंस के महत्व पर जोर दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और जागरूकता अभियान को बढ़ाने की मांग की।
पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
नुक्कड़ नाटक के बाद प्रतिभागियों ने थाना हबीबगंज का दौरा किया।पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1930 के बारे में बताया गया। ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
एक्शनएड एसोसिएशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर: गगनदीप सिंह
उप निरीक्षक: शिवेन्द्र पाठक
प्रधान आरक्षक: सुनंदा चौधरी
आरक्षक: सुनील कुमार, आर. निमेश लोट
थाना हबीबगंज स्टाफ
भोपाल में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान
