State

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें अप्लाई

भोपाल। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वायु सैनिक चयन केंद्र ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

उम्मीदवार 26 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन, पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर विजिट कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles