सागर में मस्जिद परिसर की खुदाई में मिली राम–सीता की प्राचीन मूर्ति! जहां-जहां खोदोगे सिर्फ सनातन की ही निशानियां मिलेंगी

सागर ।।मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बार फिर सनातन सभ्यता की प्राचीनता और गौरव को प्रमाणित करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय मस्जिद परिसर में की जा रही मिट्टी की खुदाई के दौरान भगवान राम और माता सीता की प्राचीन मूर्ति निकलने का दावा किया गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इसे “जहां-जहां खोदोगे, वहां-वहां सनातन मिलेगा” का जीवंत उदाहरण बता रहे हैं।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मस्जिद के पास चल रहे खुदाई कार्य के दौरान अचानक ऐसी प्रतिमाएं मिली हैं, जिन्होंने स्थानीय लोगों और पुरातत्व विशेषज्ञों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खुदाई करते समय मजदूरों को मिट्टी के भीतर से भगवान राम और माता सीता की प्राचीन आकृतियां दिखाई दीं। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग स्थल पर पहुंचने लगे।

प्रतिमा मिलने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक आकलन में यह मूर्ति कई सौ वर्ष पुरानी प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी वास्तविक आयु और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही हो पाएगी।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह खोज बताएगी कि सागर सहित पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र सदियों से सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि जहां-जहां खुदाई होती है, वहां-वहां सनातन सभ्यता के अवशेष मिलते हैं, और सागर की यह घटना उसी धारणा को मजबूती देती है।

फिलहाल प्रशासन ने स्थल को संरक्षित कर लिया है और विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत अध्ययन शुरू कर दिया गया है। लोग इसे आस्था से जोड़कर दिव्य संकेत मान रहे हैं, जबकि पुरातत्व विभाग इसे एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक खोज के रूप में देख रहा है।

Exit mobile version