भोपाल, । राज्य शासन ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं राज्य पुलिस सेवा (SPS) के कुल 18 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। यह आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त के लिए नवीन पदस्थापना दी गई है।
तबादला सूची में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों से लेकर जिला स्तर के पुलिस अधीक्षकों तक के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तालिका के खाना क्रमांक में अंकित पद व स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य शासन ने आईपीएस व राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों के किए तबादले
