State

बड़े तालाब के FTL से 50 मीटर दायरे में कार्रवाई, जमुनिया छीर में चिकन हेचरी हटाई

भोपाल, 14 अगस्त 2026। बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ भोपाल नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम के अमले ने शुक्रवार को जमुनिया छीर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई चिकन हेचरी को हटाने की कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर जोन क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक-3 में यह कार्रवाई की गई। निगम के अनुसार जमुनिया छीर में हरेन्द्र भाटिया द्वारा बड़े तालाब के FTL से 50 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में चिकन हेचरी का निर्माण किया गया था। निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया।

बड़े तालाब के संरक्षण पर जोर

नगर निगम द्वारा बड़े तालाब के जल क्षेत्र और उसके आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य तालाब का संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि बड़े तालाब के FTL से 50 मीटर के दायरे में नियमों का उल्लंघन कर किए गए अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles