भोपाल-बीना रेलखंड में हादसा टला: ट्रेन मैनेजर अभिषेक परसाई की तत्परता से बची बड़ी दुर्घटना

भोपाल, ।  आज दिनांक 19 जुलाई को रेल यात्री सेवा के दौरान एक संभावित गंभीर हादसा टल गया, जब ट्रेन नंबर 18235 (भोपाल से बीना) में कार्यरत ट्रेन मैनेजर अभिषेक परसाई ने समय पर सजगता दिखाते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

गंज बसौदा स्टेशन से प्रस्थान के पश्चात अभिषेक परसाई को ट्रेन के भीतर धुआं और जलने की दुर्गंध का आभास हुआ। बिना देर किए उन्होंने ट्रेन को BAQ और BET स्टेशनों के बीच (लोको किमी: 934/22) प्रशर ड्रॉप कर खड़ा कर दिया।

जाँच में सामने आया कि ब्रेक वैन के ठीक पहले कोच संख्या SEC-14497 के ‘V बेल्ट’ से धुआं निकल रहा था। उन्होंने तुरंत लोको पायलट श्री दरवेज़ अली (बीना), डिप्टी पंक्चुएलिटी, ETL कंट्रोल और C&W विभाग को इस संदर्भ में सूचित किया।

ETL कंट्रोल के निर्देशानुसार V बेल्ट को काटकर अलग कर दिया गया और कोच को आइसोलेट कर ट्रेन को सुरक्षित ढंग से बीना तक संचालित किया गया। इस समस्त प्रक्रिया के दौरान ट्रेन को सेक्शन में केवल 18 मिनट के लिए रोका गया, और वह बीना स्टेशन सिर्फ 2 मिनट की देरी से (13:02 बजे) पहुँची।

घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण:

ट्रेन नंबर: 18235

लोको नंबर: 37265

लोको पायलट: श्री दरवेज़ अली (बीना)

ट्रेन मैनेजर: अभिषेक परसाई (भोपाल)

साइन ऑन: 09:30 बजे

गंज बसौदा प्रस्थान: 12:09 बजे

सेक्शन में खड़ी होने का समय: 12:13 बजे

लोको किमी: 934/22

ब्रेक वैन किमी: 934/16

सेक्शन से दोबारा प्रस्थान: 12:31 बजे

प्रभावित कोच: SEC-14497

BET थ्रू: 12:35 बजे

कुल डिटेंशन: 18 मिनट

बीना आगमन: 13:02 बजे

कुल विलंब: केवल 02 मिनट


प्रशंसा योग्य सेवा:

अभिषेक परसाई की तत्काल और साहसिक कार्रवाई ने न केवल एक संभावित अग्निकांड को टाल दिया बल्कि यह भी दर्शाया कि कैसे सजग और प्रशिक्षित रेलकर्मी किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हैं। रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कर्तव्यनिष्ठा को अवश्य सराहा जाना चाहिए।

Exit mobile version