भोपाल। मदद फाउंडेशन की ओर से सावन महोत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति, संस्कार, नारी शक्ति और प्रतिभा का संगम देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री कृष्णा गौर रहीं। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को सामने लाने के लिए लगातार अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर शिखा जोशी, वंदना प्रधान, कविता शर्मा, संगीता चव्हाण और अंकिता मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
सावन सुंदरी प्रतियोगिता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण
महोत्सव में आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम और देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में नेहा भगत, स्वाति शर्मा, संध्या वर्मा और ज्योति सक्सेना शामिल रहीं।
महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क मंच
मदद फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनंदा पहाड़े ने बताया कि संस्था महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा और कला प्रदर्शित करने के लिए निःशुल्क मंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में आगे बढ़ने के अवसर देना है।
आयोजन की सफलता में सुवर्णा जावलकर, सपना, प्रतिमा रघुवंशी, दीपा शर्मा, डॉली, सोनम तोमर, कला शेजकर, राधिका देशमुख, उज्ज्वल और अनु श्रीवास्तव सहित फाउंडेशन की पूरी टीम का योगदान रहा। संस्था ने अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडली और सहयोगियों का आभार जताया।
