State

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर बरौला ग्राम में हुआ ध्वजारोहण और पूजन, रामनवमी उत्सव के साथ मनाया गया 46वां स्थापना दिवस

पिपरई (मध्यप्रदेश), । पिपरई मंडल भाजपा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बरौला ग्राम के पोलिंग बूथ क्रमांक 167 पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती के रूप में रामनवमी उत्सव से हुई, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रीराम प्रकटोत्सव का उल्लासपूर्वक स्वागत किया।

इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मंगल तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पिपरई मंडल भाजपा द्वारा आयोजित इस आयोजन में भाजपा स्थापना दिवस को ध्वजारोहण एवं राष्ट्र व संगठन के प्रति समर्पण के नारों के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा का झंडा लहराया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।

इस मौके पर चंदन कलावत (अध्यक्ष, अजा मोर्चा), श्रीमती रजनी राजेन्द्र सोलंकी (गरेठी) (अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा पिपरई मंडल), एंजी बहन सोना कलावत (महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा), जयेंद्र यादव, सोरम सिंह यादव, मेहरबान सिंह यादव, राजेंद्र यादव, सुरजीत सिंह यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पिपरई मंडल भाजपा के इस आयोजन ने पार्टी की सांस्कृतिक चेतना, संगठनात्मक एकता और जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ किया।

Related Articles