State

स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस

महिलाओं ने साझा कीं स्कूल जीवन की उपलब्धियां और यादें

रायपुर। स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब की ओर से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लब से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान महिलाओं ने अपने स्कूल जीवन की उपलब्धियों और यादों को साझा किया। साथ ही शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में महिलाओं को क्लब से जुड़कर व्यवसाय को आगे बढ़ाने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने और अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की जानकारी भी दी गई। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को मंच उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर व व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में संस्थापिका नीता थापा, कोषाध्यक्ष रुबी सिंह, रूपा चौधरी, वर्षा सोनी, रुचि वर्मा, नेहा, स्मिता और अंजू सहित कई सदस्य मौजूद रहीं। महिलाओं ने गेम्स, भोजन और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और नए अवसरों की जानकारी देने का संदेश दिया गया।

Related Articles