State

सीधी की बहनों ने वाघा बॉर्डर पहुंचकर जवानों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर वीर जवानों के प्रति जताया सम्मान, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना

भोपाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सीधी की बहनों ने देशभक्ति और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। विश्व हिंदू परिषद एवं विश्व मांगल्य सभा से जुड़ी बहनों ने वाघा बॉर्डर पहुंचकर सीमा पर तैनात वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान बहनों ने जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक देशवासियों के विश्वास और सुरक्षा के मजबूत प्रहरी हैं। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहकर पर्व और त्योहार मना पाते हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर जवानों और बहनों के बीच आत्मीयता का भाव देखने को मिला। बहनों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और देश की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर श्रीमती अजीता द्विवेदी, रामवती मिश्रा, अनीता मिश्रा, आराधना सिंह, मीरा सिंह, सपना विश्वकर्मा, शीतल तिवारी एवं सीमा सिंह सहित अन्य बहनें मौजूद रहीं। सभी ने वाघा बॉर्डर पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

रक्षाबंधन पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, प्रेम और आत्मीयता से भरपूर रहा। जवानों और बहनों के बीच बना यह स्नेह का बंधन देश की एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान का सुंदर प्रतीक बना।

Related Articles