State

सीढ़ियों पर बैठकर कर्मचारी से बात करती दिखीं नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन

भोपाल। भोपाल नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने ही जोन में पदस्थ दिव्यांग कर्मचारी रामेश के साथ सीढ़ियों पर बैठकर सहजता से बातचीत की।

सम्मान समारोह में कर्मचारी का सम्मान करना तो अपनी जगह है, लेकिन कमिश्नर का कर्मचारी के साथ सीढ़ियों पर बैठकर अपनत्व और बराबरी के भाव से संवाद करना प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करता है।

इस तस्वीर को लेकर लोगों का कहना है कि प्रशासनिक पद की ऊंचाई से ज्यादा महत्वपूर्ण इंसानियत और संवेदनशीलता है। अधिकारी और कर्मचारी के बीच सम्मान और सहज संवाद का यह दृश्य लोगों को सकारात्मक संदेश दे रहा है।

Related Articles