State

सारंग पाणी झील की सफाई के साथ दिलाई स्वच्छता की शपथ

भोपाल, 26 अगस्त। नगर निगम और भेल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने जोन क्रमांक 15 के वार्ड क्रमांक 63 स्थित सारंग पाणी झील और उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छता अभियान के दौरान झील और उसके किनारों से कचरा, पॉलीथीन सहित अन्य प्रकार की गंदगी हटाई गई। एकत्रित कचरे को निगम अमले द्वारा निर्धारित निष्पादन स्थल तक पहुंचाया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम और भेल के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मौके पर मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान लोगों से झील और उसके आसपास कचरा नहीं फेंकने तथा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर के जलस्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles