शासकीय कार्य में लापरवाही पर राजगढ़ के चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

भोपाल, 27 अगस्त। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में राजगढ़ जिले के चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ कलेक्टर ने इन अधिकारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने की जानकारी संभागायुक्त को दी थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डीआर अहिरवार, जिला कोषालय अधिकारी प्रहलाद डोडरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह खत्री और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सुठालिया शामिल हैं।

अधिकारियों से निर्धारित समय में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Exit mobile version