रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

30 अगस्त को रीवा से रवाना होगी ट्रेन, 31 अगस्त की रात भोपाल से रीवा के लिए चलेगी वापसी सेवा

भोपाल। रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की दो सेवाएं संचालित की जाएंगी।

30 अगस्त को रीवा से भोपाल के लिए चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त 2026, रविवार को रीवा स्टेशन से शाम 6:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा होते हुए अगले दिन सोमवार को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

31 अगस्त को भोपाल से रीवा के लिए रवाना होगी

वापसी में गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल 31 अगस्त 2026, सोमवार को भोपाल स्टेशन से रात 10:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। इससे भोपाल और रीवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

Exit mobile version