मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों पर व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
भोपाल, 07 सितंबर. राजधानी के कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को आपदा प्रबंधन की बैठक आयाजित की गई. जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा निर्देशन में एडीएम सुमित कुमार पांडे की अध्यक्षता में की गई. बैठक में पांडे ने कहा कि पीओपी की जगह प्रतिमाओं के निर्माण में मिट्टी का उपयोग किया जाए. इसके लिए प्रशासन अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम चलाए. बैठक के दौरान सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम, एसडीआरए$फ, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारिगण मौजूद रहे.
-लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त
आपदा प्रबंधन की बैठक में सुमित पांडे ने कहा कि आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।.लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उसके बाद बैरसिया में पानी में डूबने से मौत की घटना की रिपोर्ट तैयार करने एवं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए.
-विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की व्यवस्था
एडीएम पांडेय ने बैठक में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति विसर्जन एवं घाटों आवश्यक व्यवस्थाएं एवं अस्थायी निर्माण कार्य, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बैठक में डिस्ट्रिक कमांडेंड, एसडीआरएफ, जिला कमांडेंड होमगार्ड को निर्देशित किया कि जिले के स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल में प्रति माह मॉकड्रिल करें.
मिट्टी की मूर्ति बनाने जागरूकता अभियान चलाया जाए: मिश्रा
