श्री हिंदू उत्सव समिति करेगी आयोजन, विजेता गोविंदा टोली को मिलेगा 21 हजार रुपये का पुरस्कार
भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 8 सितंबर मंगलवार को शाम 7 बजे भवानी चौक, सोमवारा में भव्य मटकी फोड़ एवं जैमिंग भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं ऋषभ विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भोपाल की विभिन्न गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के माध्यम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और जैमिंग के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
समिति की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने युवाओं और शहरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जैमिंग भजन-कीर्तन एवं मटकी फोड़ आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
