सागर। अवैध शराब मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है।
दिलीप कुमार ने सागर संभाग आयुक्त के पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस की कमान सौंपी गई है। उन्हें सागर संभाग का नया आईजी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने मामले में लापरवाही और अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस फैसले को सागर के गंभीर शराब मामले में सख्त और निर्णायक प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
