State

ब्रेकिंग न्यूज़: भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में मासूम बच्चों को बनाया शिकार

मजदूर नगर शाहजहानाबाद क्षेत्र में लगातार कुत्तों के हमले से रहवासियों में दहशत

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद स्थित मजदूर नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है। कुत्तों के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और रहवासी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार मजदूर नगर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। इनके कारण खासकर बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। रहवासियों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles