स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थान की परिवहन व्यवस्था में मिलेगी मदद
भोपाल। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत एम्स भोपाल को एक बस भेंट की। बस हस्तांतरण के लिए एम्स भोपाल में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई।
बैंक की इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान को सहयोग देना और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। एम्स प्रशासन के अनुसार, बस का उपयोग संस्थान की परिवहन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इससे संस्थान के दैनिक कामकाज और मरीजों से जुड़ी सेवाओं को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
दोनों संस्थानों के अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेंद्र कोतवाल (रि.), उपनिदेशक (प्रशासन) संदेश जैन, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता और डीन (एग्जाम) प्रो. (डॉ.) वैशाली वाल्के मौजूद रहे।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख (भोपाल) शैलेश पाराख, उप महाप्रबंधक (बिजनेस डेवलपमेंट) महेंद्र वर्मा और उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख (भोपाल) मयंक कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया।
एम्स भोपाल प्रशासन ने सीएसआर के तहत बस उपलब्ध कराने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि बैंक और स्वास्थ्य संस्थान के बीच इस तरह का सहयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
