State

बारिश शहर की सडक़े हुई खस्ताहाल, गड्ढे भरने में लगा निगम

खराब सडक़ों और गड्ढों की रिपोर्ट मांगी, मेट्रो निर्माण से बढ़ी परेशानी पर कंपनी को पत्र लिखेगा निगम

भोपाल, 8 सितंबर. बारिश के कारण शहर की खराब हुई सडक़ों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर नगर निगम अब सक्रिय हुआ है। निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को खराब सडक़ों और गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए. उन्होंने किए गए काम की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि सडक़ों की स्थिति में सुधार किया जा सके.

-मेट्रो निर्माण से परेशानी पर भी होगा जवाब
आयुक्त ने मेट्रो निर्माण के कारण लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मेट्रो कंपनी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इसके अलावा अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का जांच के बाद जल्द निराकरण करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी, जन विश्वास और सामाजिक न्याय पोर्टल की शिकायतों को भी समय पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

-कर वसूली पर जोर
बैठक में राजस्व अधिकारी को संपत्तिकर और जलकर की वसूली तेज करने व बकायादारों के घर बिल पहुंचाने को कहा. स्पॉट फाइन की कार्रवाई बढ़ाने और वसूली गई राशि प्रतिदिन जमा कराने के निर्देश दिए. पॉश मशीन से ली गई राशि का हिसाब रखने को भी कहा गया.

Related Articles