बंद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों से उठे सवाल

गोहद। करीब 40 वर्ष पुराने सरस्वती शिशु मंदिर के लंबे समय से बंद पड़े परिसर में कथित तौर पर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पुलिस ने इसी विद्यालय परिसर से चोरी की गाड़ियां जब्त की थीं। इससे पहले भी परिसर में जुआ खेलने से जुड़े मामलों में पुलिस कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।विद्यालय बंद होने के बाद परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कभी बच्चों की प्रार्थना और शिक्षा की आवाज गूंजती थी, वहां यदि बार-बार संदिग्ध गतिविधियां सामने आ रही हैं तो प्रशासन को इसकी स्थायी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिसर की स्थिति की निष्पक्ष जांच, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए।अब सवाल यह है कि बंद पड़े इस विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए प्रशासन क्या स्थायी व्यवस्था करता है और क्या इसे दोबारा शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों के उपयोग में लाने की दिशा में कोई पहल होगी।

Exit mobile version