बंडा क्षेत्र में नकली शराब के सेवन से हुई जनहानि पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। नकली शराब के इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।”
बंडा में नकली शराब से जनहानि पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जताया दुख
