प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालीहा साहिब का समापन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भोपाल । संत हिरदाराम नगर स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में 16 जुलाई से चल रहे चालीहा साहिब का श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर बहिराणा साहिब की ज्योत प्रज्वलित कर भगवान झूलेलाल की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी और मंदिर सेवादारी अशोक मोतियानी ने बहिराणा साहिब की ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद अखा डाला गया और भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कमल भगत ने भजनों की प्रस्तुति दी। ‘दमादम मस्त कलंदर’, ‘जेखे झूलण मथा आए विश्वास उहो हथ मथे करें’ और ‘लाल मुंहिजी पत रखजा झूलेलाल’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे।
इस अवसर पर देश की सुख-शांति, खुशहाली, भाईचारे और सिंधी समाज की एकता के लिए पल्लव एवं अरदास की गई। इसके बाद बहिराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शीतल दास की बगिया में समापन हुआ। यहां आम भंडारे और हथप्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद अशोक मारण, राकेश शेवानी, हीरो हिन्दू, किशोर साधवानी, परसराम थावानी, वासु मोतियानी, राजकुमार थावानी, भारती चांदवानी, मोना मोतियानी, सीमा रामनानी, भारती मूलचंदानी, सीमा लालवानी, अशोक हरचंदानी, हरीश मूलचंदानी, ठाकुर लालवानी, हेमंत सावलानी, बबलू टेकचंदानी, सनी छाबड़ा, संदीप पाटीदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





