State
पुलिस कंप्यूटर भर्ती की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितंबर को

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) भर्ती-2026 के तहत प्रायोगिक परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल में उपस्थित होना होगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।





