State

पीयूष द्विवेदी रजत बने परशुराम सेना के भोपाल जिलाध्यक्ष

भोपाल के 85 वार्डों में होगा संगठन का विस्तार, तीन माह में 21 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

भोपाल। परशुराम सेना मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पीयूष द्विवेदी रजत को परशुराम सेना का भोपाल जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

पीयूष द्विवेदी ने बताया कि भोपाल के सभी 85 वार्डों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही समाजसेवा से जुड़े कार्यों को भी वार्ड स्तर तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

तीन महीने में 21 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में आगामी तीन माह के दौरान 21 हजार नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वार्ड, मंडल और क्षेत्र स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरत के समय संबंधित क्षेत्र की टीम के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

प्रदेश में दो लाख सदस्य बनाने का संकल्प

बैठक में मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य भी तय किया गया। संगठन के अनुसार सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं, समाजसेवियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य सदस्य संख्या बढ़ाने के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।

पीयूष द्विवेदी रजत ने कहा कि वे प्रदेश संरक्षक पंडित राकेश चतुर्वेदी, पंडित विष्णु राजोरिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित अनूप शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल के 85 वार्डों में मजबूत टीम तैयार कर शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक सहायता और जरूरतमंदों की मदद जैसे क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने 21 हजार सदस्यों का लक्ष्य सामूहिक प्रयास से पूरा करने की बात कही।

Related Articles