State

निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए चार कर्मचारी

उपायुक्त चंचलेश गिरहारे ने शॉल-श्रीफल और मिष्ठान भेंटकर दी ससम्मान विदाई

भोपाल, 31 अगस्त 2026। नगर निगम भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूरी करने के बाद सोमवार को चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। निगम मुख्यालय ‘अटल भवन’ के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उपायुक्त चंचलेश गिरहारे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में उप राजस्व निरीक्षक शाह हुसैन नकवी, श्रमिक रामनारायण यादव, श्रमिक शिवपाल सोनी और विनियमित अर्द्धकुशल कर्मचारी आरिफ यार शामिल हैं। उपायुक्त ने कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान निगम की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन बिताएं, यही शुभकामना है।

अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

विदाई समारोह में नगर निगम भोपाल सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. शमीम कुरैशी, सचिव रामसिंह राठौर, आनंद कुमार फुलवानी, बसीर अहमद, हसन तैय्यब, आर.के. सक्सेना और ओ.पी. सक्सेना सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्यकाल और सेवाओं को याद किया गया।

Related Articles