State

दैनिक वेतन भोगी महासंघ का पुनर्गठन, अनिल बाजपेई बने प्रांताध्यक्ष

अरुण वर्मा को प्रांतीय संयोजक और पवन परसाई को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भोपाल, 29 अगस्त। मध्य प्रदेश दैनिक वेतन भोगी एवं आउटसोर्स संविदा कर्मचारी महासंघ का पुनर्गठन किया गया है। गगन विहार कॉलोनी में आयोजित महासंघ की बैठक में निगम-मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैठक में अनिल बाजपेई को प्रांताध्यक्ष, अरुण वर्मा को प्रांतीय संयोजक और पवन परसाई को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मुकेश साहू, रोहित राजमदोही, शिवा नामदेव और धीरेंद्र शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा अखिलेश पंडोंले को महासचिव और चेतन सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।शिकायत निवारण आयोग का फैसला पूरे देश में लागू किया जाए: वर्मा

Related Articles