डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडेय को टीटी नगर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा को कलेक्ट्रेट में किया गया अटैच, शहर के साथ टीटी नगर की जिम्मेदारी संभालेंगे पांडेय

भोपाल। शहर वृत के एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडेय को टीटी नगर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा को कलेक्ट्रेट में अटैच किया गया है।

अब दीपक पांडेय शहर एसडीएम के साथ-साथ टीटी नगर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। टीटी नगर क्षेत्र में न्यू मार्केट, रोशनपुरा सहित शहर के कई प्रमुख इलाके आते हैं।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब तीन दिन पहले न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे पर सैकड़ों व्यापारियों ने सीलिंग की कार्रवाई का विरोध किया था। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा भी मौके पर पहुंची थीं और व्यापारियों से ज्ञापन लेकर उन्हें समझाने का प्रयास किया था।

दो साल तक संभाली टीटी नगर की जिम्मेदारी

अर्चना शर्मा करीब दो साल तक टीटी नगर एसडीएम के पद पर रहीं। सूत्रों के अनुसार, वे फील्ड की जिम्मेदारी की जगह कलेक्ट्रेट में पदस्थ होकर कार्यालयीन कार्य करने की इच्छा जता रही थीं। हालांकि, प्रशासन की ओर से तबादले या अटैचमेंट का कोई अलग कारण सार्वजनिक रूप से नहीं बताया गया है।

दीपक पांडेय के पास अब शहर और टीटी नगर दोनों क्षेत्रों की जिम्मेदारी होने से प्रशासनिक स्तर पर कामकाज का दायरा बढ़ गया है।

Exit mobile version