झांसी स्टेशन पर काम के चलते हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल का बदला मार्ग

निरस्त करने के बजाय परिवर्तित रूट से चलेगी ट्रेन, यात्रियों को यात्रा की सुविधा रहेगी जारी
भोपाल। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैलास्ट-लेस ट्रैक के निर्माण कार्य के कारण हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (नियमित गाड़ी संख्या 22075 चरलापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस) 20 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक निर्धारित यात्रा के दौरान परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन इटारसी-जबलपुर-ओहन-हरपालपुर-कानपुर सेंट्रल होकर गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (नियमित गाड़ी संख्या 22076 गोरखपुर-चरलापल्ली एक्सप्रेस) 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गोरखपुर से हैदराबाद की ओर जाते समय ट्रेन कानपुर सेंट्रल-हरपालपुर-ओहन-जबलपुर-इटारसी होकर संचालित की जाएगी।
पहले निरस्त करने की थी घोषणा
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते इन ट्रेनों को पहले निरस्त करने की घोषणा की गई थी। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरस्तीकरण के स्थान पर इनके मार्ग में बदलाव किया है। इससे निर्धारित अवधि में ट्रेन सेवा जारी रहेगी और यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिवर्तित मार्ग और समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत यात्री सूचना प्रणालियों से जरूर प्राप्त कर लें। निर्माण कार्य के दौरान ट्रेन के संचालन से जुड़े बदलावों की जानकारी भी इन्हीं माध्यमों से उपलब्ध कराई जाएगी।





