State
जनसमस्या निवारण शिविर आज, शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

भोपाल, 28 अगस्त। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक-51 में सी-सेक्टर जैन मंदिर के पास, शाहपुरा, जोन क्रमांक-06 में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के दौरान क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण के साथ नागरिकों से जन-संवाद किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा और लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424499906 पर संपर्क किया जा सकता है।





