State

कलेक्टर ने एक बार फिर प्रशासन में किया फेरबदल, चार अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

सौरभ वर्मा को हुजूर तहसील की कमान, गोविंदपुरा और टीटी नगर वृत्त में भी बदले अधिकारी; अतुल शर्मा को भू-संसाधन प्रबंधन शाखा भेजा

भोपाल। जिला प्रशासन में एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को चार तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में हुजूर तहसील से लेकर गोविंदपुरा और टीटी नगर वृत्त तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। आदेश के अनुसार, सौरभ वर्मा को नजूल गोविंदपुरा वृत्त से हटाकर हुजूर तहसील में पदस्थ किया गया है। अब वे हुजूर तहसील का कामकाज संभालेंगे। वहीं, हुजूर तहसील में पदस्थ अतुल शर्मा को वहां से हटाकर भू-संसाधन प्रबंधन शाखा भेजा गया है। इसके अलावा करुणा दंडोतिया को टीटी नगर वृत्त से हटाकर नजूल गोविंदपुरा वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निधि तिवारी को भू-संसाधन प्रबंधन शाखा से नजूल टीटी नगर वृत्त में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव के बाद तीन प्रमुख राजस्व क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। कलेक्टर कार्यालय से 30 अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles