भोपाल। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर के सामान्य चिकित्सा विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, विशेष रूप से मलेरिया और डेंगू, से बचाव के प्रति लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत प्रो. डॉ. सीमा पी. महंत के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने भारत में मच्छर जनित बीमारियों की स्थिति और इनके नियंत्रण के लिए जागरूकता, मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सत्र में डॉ. अनामिका ने मलेरिया की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. अंकित दास ने डेंगू से बचाव, लक्षणों की समय पर पहचान और उचित उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. यास्मी ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सा विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतिभागियों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के सरल उपायों, बीमारी की समय पर पहचान और उचित उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।
