State

इंटर्न एमबीबीएस छात्रों का तीन दिन से चल रहा प्रदर्शन खत्म, सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड

भोपाल। किलोल पार्क में पिछले तीन दिन से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न एमबीबीएस छात्रों का आंदोलन बुधवार रात खत्म हो गया। सरकार ने छात्रों की मांग मानते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने की घोषणा की है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने घोषणा करते हुए बताया कि एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। छात्र लंबे समय से स्टाइपेंड को 30 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग कर रहे थे। सरकार की घोषणा के बाद मौजूदा स्टाइपेंड में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की बात कही गई है।

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों को मुआवजा देने पर भी सरकार ने सहमति जताई है। इसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

तीन दिन से प्रदर्शन के कारण बंद किलोल पार्क रोड को भी खोल दिया गया है। छात्र प्रदर्शन स्थल से वापस गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles