अपाक्स संगठन का अधिवेशन 20 सितंबर को भोपाल में होगा

भोपाल, 26 अगस्त। अपाक्स संगठन के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का अधिवेशन आगामी 20 सितंबर को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों और संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर बुधवार को संगठन कार्यालय में विशेष बैठक हुई।
बैठक में प्रांतीय संरक्षक इंजीनियर भुवनेश कुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य, प्रांताध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव की अध्यक्षता और इंजीनियर सीएस यादव के विशिष्ट आतिथ्य में अधिवेशन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
प्रांतीय संरक्षक भुवनेश कुमार पटेल ने कहा कि 20 सितंबर का अधिवेशन अपाक्स परिवार के लिए केवल कार्यक्रम नहीं है। इसका उद्देश्य प्रदेशभर के पदाधिकारियों और साथियों को एक मंच पर जोड़ना, अनुभव साझा करना और संगठन की भविष्य की दिशा तय करना है।
बैठक में राकेश कुमार जायसवाल, विनोद विश्वकर्मा, कैलाश बैरागी, हीरा नंद नरवरिया, सुरसुरी प्रसाद पटेल और जय सिंह पटेल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।





