State

अनुकंपा नियुक्ति और चतुर्थ से तृतीय श्रेणी पदोन्नति में CPCT की अनिवार्यता खत्म, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

भोपाल, 28 अगस्त। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति तथा चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति के लिए CPCT की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। संगठनों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया।

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा, महासचिव गोपाल सिंह चौहान तथा सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने शासन के इस निर्णय को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि CPCT की अनिवार्यता समाप्त होने से अनुकंपा नियुक्ति के पात्र परिवारों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत मिलेगी। लंबे समय से इस संबंध में कर्मचारी संगठनों द्वारा मांग उठाई जा रही थी।

निर्णय का स्वागत और आभार व्यक्त करने वालों में ओपी सोनी, एससी त्रिपाठी, राजू अवस्थी, संतोष मिश्रा, हातिम अली अंसारी, इग्निस फ्रांसिस, मंजू भोजवानी, आरके खरे, पीएल शर्मा, आनंद बोहरे और अनिल कुमार ब्यौहार सहित अनेक कर्मचारी नेता शामिल हैं।

Related Articles