Sports

विराट, अनुष्का के साथ नजर आये जहीर और सागरिका

नई दिल्ली । भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य जहां टी20 विश्वकप के लिए अमेरिका पहुंच गये हैं। वहीं विराट कोहली सहित कुछ खिलाड़ी अभी नहीं जा पाये हैं। विराट ने आईपीएल के बाद बीसीसीआई से कुछ समय मांग था जिससे कि वह विश्कप के लिए तरोताजा हो जायें जो उन्हें मिल गया।
इसी बीच विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया में आई हैं। इसमें ये दोनों डिनर करते दिख रहे हैं। इसमें कोहली और अनुष्का के साथ जहीर खान भी अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का ने रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।
गौरतलब है कि विराट इसी साल दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही विराट ने कुछ दिनों के लिए खेल से दूरी भी बना ली थी। विराट भारतीय टीम से कब जुड़ेंगे, इस बारे में अभी तक उन्होंने या बीसीसीआई ने कोई बयान नहीं दिया है।

Related Articles