
1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन
भोपाल | उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए आज 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। अब तक मध्य प्रदेश ने 28 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदकों सहित कुल 69 पदक अर्जित किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के चलते मध्य प्रदेश पदक तालिका में शीर्ष 4 राज्यों में बना हुआ है।
आज के प्रमुख पदक विजेता:
स्वर्ण पदक
✅ मलखम्ब (टीम चैंपियनशिप – पुरुष वर्ग)
👉 मध्य प्रदेश टीम: देवेन्द्र पाटीदार, कुन्दन कछावा, प्रणीत यादव, प्रणव कोरी, यतिन कोरी, युवराज घडके
रजत पदक
✅ कैनोइंग (विमेंस स्प्रिंट K2 500 मी.)
👉 डैली बिश्नोई और मनस्वानी स्वाईं (समय: 1:58.037 मिनट)
🔸 स्वर्ण – उत्तराखंड (1:56.370)
🔸 कांस्य – ओडिशा (1:59.930)
कांस्य पदक
✅ एथलेटिक्स (5000 मी. पुरुष वर्ग)
👉 सुनील दावार (समय: 14:01.03 मिनट)
🔸 स्वर्ण – हिमाचल प्रदेश के सावन (13:45.09)
🔸 रजत – हरियाणा के गगन (14:00.00)
✅ मलखम्ब (व्यक्तिगत महिला वर्ग – रोप एपरेटस)
👉 सिद्धि गुप्ता (स्कोर: 8.450)
🔸 स्वर्ण – महाराष्ट्र की जान्हवी (8.650)
🔸 रजत – महाराष्ट्र की रुपाली (8.450)
✅ मलखम्ब (व्यक्तिगत पुरुष वर्ग – हैंगिंग एपरेटस)
👉 देवेन्द्र पाटीदार
✅ रेसलिंग (77kg ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग)
👉 औरंगजेब
अन्य प्रमुख खेलों में शानदार प्रदर्शन
▶ हॉकी (महिला वर्ग)
👉 मध्य प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को सेमीफाइनल में 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कल हरियाणा से स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।
▶ रेसलिंग (53kg महिला वर्ग)
👉 पूजा जाट ने उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी जुलाई को सेमीफाइनल में 4-1 से हराया, अब फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।
▶ शूटिंग (स्कीट – व्यक्तिगत पुरुष वर्ग)
👉 रितुराज सिंह बुंदेला ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
कल के महत्वपूर्ण मुकाबले:
▶ मध्य प्रदेश के खिलाड़ी जूडो, कुश्ती, मॉडर्न पेंटाथलॉन, महिला हॉकी, कयाकिंग एवं कैनोइंग और मलखम्ब में पदकों के लिए जोर अजमाइश करेंगे।
▶ कल 5 स्वर्ण पदकों के लिए मध्य प्रदेश के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।
खेल मंत्री की शुभकामनाएँ
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बधाई! आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं!





