नई दिल्ली। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने एक बार फिर दुनिया को अपनी असाधारण शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित क्लच चेस टूर्नामेंट में गुकेश ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा को शानदार अंदाज़ में पराजित कर नया इतिहास रच दिया।
कुछ समय पहले हिकारू नाकामुरा ने जीत के बाद गुकेश के किंग को बोर्ड से हटा दिया था। आज उसी खेल भावना का जवाब गुकेश ने अपने प्रदर्शन से दिया शांत, संयमित और रणनीतिक अंदाज़ में। उन्होंने नाकामुरा का ताज अपने सिर पर सजा लिया और भारत के लिए गर्व का क्षण पैदा किया।
मैच जीतने के बाद भी गुकेश ने अपनी विनम्रता बनाए रखी। वे बिना किसी उत्साह प्रदर्शन के बोर्ड पर सभी मोहरों को सावधानी से पुनः व्यवस्थित करते नज़र आए। यही विनम्रता और प्रतिभा का अद्भुत संगम उन्हें दुनिया के सबसे खास खिलाड़ियों में स्थान दिला रहा है।
गुकेश ने क्लच शतरंज में दिखाई भारतीय बुद्धिमत्ता, हिकारू नाकामुरा को हराकर रचा इतिहास
