अभिषेक सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने

केएल राहुल की बराबरी पर आये
हरारे । जिम्बाब्वे दौरे पर गयी भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 मुकाबले में 46 गेंदों पर ही शतक लगा दिया। इसी के साथ ही अभिषेक ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रुप से तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है। अभिषेक ने 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह शतक पूरा करने के बाद मस्कादजा की गेंद पर आउट हुए। भारतीय टीम की जीत में अभिषेक के शतक की अहम भूमिका रही।
भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक रोहित शर्मा ने साल 2017 में 35 गेंदों पर बनाया था।
वहीं दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों पर ही शतक लगा दिया गया है। वहीं केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में 46 गेंदों पर ही शतक दगा दिया था।

Exit mobile version