भारतीय संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता का बढ़ता असर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का विवादित वीडियो

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारतीय समाज और संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव की गहराई को दिखाता है। वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर परंपरावादी भारतीय हैरान है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंच पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इस दौरान उनके परिजन और रिश्तेदार, जो उम्र में काफी बड़े और बुजुर्ग हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से किस करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह नज़ारा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कैसे पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव भारतीय शादी जैसे पवित्र संस्कार पर भी हावी होता जा रहा है।
यह वीडियो भले ही भारत के किस हिस्से का है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसमें जो दृश्य हैं, वे निश्चित ही चिंताजनक हैं। पहले की भारतीय शादियों में संस्कार, मर्यादा और बड़ों का लिहाज प्रमुखता से देखा जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
युवाओं का बदलता व्यवहार, संस्कृति के प्रति लापरवाही, और अब बुजुर्गों द्वारा भी ऐसे ट्रेंड्स का समर्थन – यह दिखाता है कि समाज किस दिशा में बढ़ रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे मज़ाकिया मान रहे हैं, तो कई यूज़र्स इसे भारतीय सभ्यता का पतन बता रहे हैं।
यह घटना न सिर्फ भारतीय समाज के लिए चेतावनी है, बल्कि यह भी सोचने का विषय है कि क्या हम अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं?





