किडनी बेचकर ब्वॉयफ्रेंड को दिया iPhone – प्यार या पागलपन?

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए अपनी किडनी तक बेच दी, सिर्फ इसलिए ताकि वह उसे iPhone गिफ्ट कर सके। बताया जा रहा है कि यह लड़की बेहद गरीब परिवार से थी, लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती थी। एक दिन लड़के ने उससे कहा कि “मुझे iPhone चाहिए, क्या तुम दिला सकती हो?”
लड़की के पास इतने पैसे नहीं थे, लेकिन उसने अपनी “लॉयल्टी” साबित करने के लिए इतना बड़ा कदम उठा लिया कि अपनी किडनी बेच दी और उसी पैसे से ब्वॉयफ्रेंड को महंगा फोन गिफ्ट कर दिया।

सबसे बड़ा सवाल यही उठता है—क्या ऐसा रिश्ता सच में प्यार कहलाने लायक है?
जो इंसान अपनी गर्लफ्रेंड की वफादारी परखने के लिए iPhone मांगे, क्या वह सच्चा प्रेमी हो सकता है?

और दूसरी तरफ, लड़की ने जो किया वह भी बेहद खतरनाक और भावनात्मक रूप से गलत फैसला था। किसी के लिए अपनी जान से खिलवाड़ करना “लॉयल्टी” नहीं, बल्कि मजबूरी और अंधा भरोसा है।

अक्सर लोग कहते हैं कि “लड़कियां लॉयल नहीं होतीं।”
लेकिन इस घटना ने दिखा दिया कि वफादारी किसी एक जेंडर से नहीं जुड़ी होती। सही इंसान मिले तो लड़की भी वफादार हो सकती है और गलत इंसान मिले तो लड़का भी धोखा दे सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है क्या उस लड़के ने लड़की के साथ सही किया?

Exit mobile version