नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिक्का भारतीय मुद्रा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
सिक्के की डिजाइन की विशेषता यह है कि इसकी एक तरफ राष्ट्रीय चिन्ह अंकित है, जबकि दूसरी तरफ सिंह पर विराजमान भारत माता की छवि और संघ के कार्यकर्ता दर्शाए गए हैं। पीएम मोदी ने बताया कि यह पहला मौका है जब भारतीय मुद्रा पर भारत माता का चित्र दर्शाया गया है।
साथ ही इस सिक्के पर संघ का बोधवाक्य भी अंकित किया गया है, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह पहल भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीकों को स्मरण करने का एक अभिनव प्रयास है।
पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि: पीएम मोदी
