संसद का पहला दिन: विपक्ष ने संविधान को उजागर किया, सदन में NEET-NEET के नारे

आज संसद सत्र का पहला दिन था और इस दिन ने कई मायनों में अलग चेहरा दिखाया। विपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में संविधान को उजागर करते हुए स्पष्ट किया कि देश संविधान के मार्ग पर ही चलेगा। जब शिक्षा मंत्री शपथ लेने आए, सदन में ‘NEET-NEET’ के नारे गूंजे। इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि अब लोकतंत्र के मंदिर में किसी एक की मनमर्जी नहीं चलेगी। अब यहां जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे – किसानों, युवाओं, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की बात होगी। इस सदन ने अब किसी के अहंकार का नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुस्तानियों की आशाओं और उम्मीदों का गवाह बनाने का वादा किया है।

कांग्रेस का वादा है,
हम आपकी आवाज सदन में उठाएंगे
हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र बचाएंगे।

Exit mobile version