
नई दिल्ली । दिल्ली से सटे गुडगांव के आर्टेमिस अस्पताल में कजाकिस्तान से घुटने की सर्जरी कराने आई 51 वर्षीय महिला के साथ शर्मनाक घटना घटी। अस्पताल के कर्मचारी ठाकुर सिंह ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह रेप उस समय हुआ जब महिला ऑपरेशन के बाद बेहोशी की हालत में थी।
पुलिस ने आरोपी ठाकुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आर्टेमिस अस्पताल के डॉक्टर्स ने जल्दीबाजी में महिला को डिस्चार्ज कर दिया। यह घटना अस्पताल की सुरक्षा और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।