भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भरेंगी राफेल विमान में उड़ान, अंबाला एयरबेस से बढ़ेगा वायुसेना का गौरव

अंबाला, ।  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरबेस से भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह उनका ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जो भारतीय वायुसेना की शक्ति, आधुनिकता और महिला नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक है।

देश की सर्वोच्च सेनापति होने के नाते राष्ट्रपति मुर्मू का यह उड़ान अनुभव वायुसेना के मनोबल को नई ऊंचाई देगा। बताया जा रहा है कि यह उड़ान करीब आधे घंटे की होगी, जिसमें राष्ट्रपति को राफेल की तकनीकी क्षमता, नेविगेशन और मिशन मोड की जानकारी दी जाएगी।

राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदा गया भारत का सबसे आधुनिक युद्धक विमान है, जो हवा से हवा और हवा से जमीन तक सटीक प्रहार करने में सक्षम है। राष्ट्रपति मुर्मू का यह कदम न केवल देश के रक्षा बलों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बल्कि यह भी दर्शाएगा कि भारत अब पूरी तरह आत्मनिर्भर और सशक्त वायु शक्ति के दौर में प्रवेश कर चुका है।

Exit mobile version