धार भोजशाला मंदिर मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिन्दुओं को पूजा का अधिकार

इंदौर । मध्यप्रदेश के धार स्थित को लेकर हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि भोजशाला एक मंदिर है और हिन्दू समाज को यहां पूजा-अर्चना करने का अधिकार प्राप्त है। इस फैसले को लेकर प्रदेशभर में धार्मिक और सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है।

भोजशाला लंबे समय से विवादों का केंद्र रही है। हिन्दू पक्ष इसे मां वाग्देवी का प्राचीन मंदिर मानता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है। मामले की सुनवाई के दौरान पुरातात्विक साक्ष्यों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट को भी अदालत में प्रस्तुत किया गया।

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद हिन्दू संगठनों ने इसे आस्था और संस्कृति की जीत बताया है। वहीं प्रशासन को क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। फैसले के बाद धार सहित पूरे मध्यप्रदेश में इस मुद्दे की व्यापक चर्चा हो रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाई कोर्ट का यह निर्णय भोजशाला विवाद मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। अब सभी की नजरें आगे की कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर टिकी हुई हैं।

Exit mobile version