ममता बनर्जी ने CBI जांच का दिया आश्वासन**
*कोलकाता।** RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की बेरहमी से हुई हत्या के बाद देशभर के डॉक्टर आक्रोशित हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य कई राज्यों में चिकित्सकों ने महिला ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए काम बंद कर दिया और कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।
**ममता बनर्जी ने दिया CBI जांच का आश्वासन**
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में CBI जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोलकाता पुलिस अगले रविवार तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती है, तो मामले की जांच CBI को सौंप दी जाएगी।
**BJP का ममता सरकार पर हमला**
इस घटना को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है। पार्टी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए इस मामले में सरकार की आलोचना की है।
“
कोलकाता RG मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद देशभर में डॉक्टरों का आंदोलन
