असम: बलात्कार का आरोपी तफज़ुल इस्लाम पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में तालाब में गिरा, हुई मौत

असम के नगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी तफज़ुल इस्लाम की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, तफज़ुल इस्लाम को शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे अपराध स्थल पर क्राइम सीन को री-क्रिएट करने के लिए ले जाया गया। इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकल्प लिया था। तफज़ुल इस्लाम की मौत के बाद इस मामले में अब नए सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

[मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नगांव दुष्कर्म मामला, असम पुलिस हिरासत, तफज़ुल इस्लाम की मौत, नाबालिग से दुष्कर्म, असम क्राइम न्यूज]

Exit mobile version